टायर खुलने से बेकाबू हुआ लोडिड ट्रक, टला बड़ा हादसा
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन शहर के समीप कार्मेल कान्वेंट स्कूल के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। बता दें कि सुबह स्कूल के पास 12 टायर वाला लोडिड ट्रक उतराई में जा रहा था। इसी दौरान टायर खुलने से ट्रक बेकाबू हो गया और क्रैश बैरियर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया।
बता दें कि इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे सामने आ चुके हैं। वहीं सड़क किनारे खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। ट्रक के इस तरह सड़क के बीच फंसे होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
