नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 11 की एकता कॉलोनी मे नालियां गंदगी से भरी हुई है। नालियों मे सीवेरेज पानी के साथ-साथ उपयोग की हुई घरेलू सामग्री जैसे सब्जी तथा फल के छिलके, इत्यादि नालियों मे फेंके हुए हैं।
एकता कॉलोनी के स्थायी निवासियों का कहना है कि इस गंदी नाली से सभी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वार्ड नंबर 11 से इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम मे पूरी गली पानी से भर जाती है, जिसके कारण वाहनों के आने जाने से इस गन्दे पानी की छींटे घर के गेट पर पड़ती है।
वहीं लोगों का यह भी कहना है कि इस बारे मे कई बार प्रशासन को जानकारी दी गयी है परंतु अभी तक कोई कार्य नही हुआ। काफी समय से लोगों को इस इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी विषय पर सेवानिवृत स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्यामा शर्मा का कहना है कि ये नाली कई बार इतनी भर जाती है कि स्कूली छात्रों को जूते हाथ मे लेकर गली से बाहर जाना पड़ता है। यही नहीं बल्कि कुछ लोगों के घरों के अंदर भी यह गन्दा पानी घुस जाता है।
जिसके चलते कॉलोनी मे बदबू फैली रहती है। जिससे कई बिमारियों के फैलने की संभावना बनी रहती है। लोगो का कहना है कि शीघ्र अति शीघ्र इस विषय पर कदम उठाया जाए और इस नाली का निर्माण कार्य आरम्भ किया जाए।
क्या कहना है नगर पालिका परिषद एस एस नेगी का :
इस विषय पर नगर पालिका परिषद एस एस नेगी ने बताया कि इस विषय मे अभी तक कोई जानकारी नहीं है। यदि कहीं पर भी ऐसा मामला आता है तो वहां पर सफाई कर्मचारियों को भेजकर शीघ्र अति शीघ्र सफाई कराई जाएगी।
