Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मेला राम शर्मा की ताजपोशी से रेणुका के भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
    हिमाचल प्रदेश

    मेला राम शर्मा की ताजपोशी से रेणुका के भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

    By Himachal VartaFebruary 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए कहा है कि मेला राम शर्मा की ताजपोशी से रेणुका के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। क्योंकि संगड़ाह पंचायत समिति पर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी का कब्जा था। रावत ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आज भाजपा पंचायत समिति संगड़ाह पर काबिज हुई है। जिसमें भाजपा समर्थित मेला राम शर्मा को पंचायत समिति अध्यक्ष चुना गया है तथा मदन चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया है।

    इनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में नए रक्त का भी संचार हो रहा है। रावत ने बताया कि रेणुका के कांग्रेसी विधायक एवं पूर्व सीपीएस विनय कुमार को अपना खिसकता हुआ जनाधार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। बीते पंचायती राज चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को रेणुका में मुंह की खानी पड़ी है। तीन जिला परिषद सीटों में से भाजपा ने 2 सीटें जीती है। इतना ही नहीं पंचायत प्रधान भी अधिक से अधिक भाजपा समर्थित जीते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं की नींद हराम हो गई है

    रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पास ना कोई नेता है और ना ही कोई नेतृत्व है। इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। रावत ने बताया कि रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भी बलबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में रेणुका का चौमुखी विकास हो रहा है। जिसका असर आज पंचायत समिति संगड़ाह में भाजपा ने कब्जा कर मेला राम शर्मा की ताजपोशी कर दी है। इस ताजपोशी के लिए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, अनिल ठाकुर, सुरेंद्र सूर्या, विजेंद्र शर्मा, विजेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री बलवीर सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, मंडल सचिव गुमान सिंह शर्मा, प्रेस सचिव दिनेश ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल ठाकुर ।

    अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगत राम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा ममता शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जियालाल शास्त्री, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, भाजयुमो जिला सचिव रणवीर सिंह ठाकुर, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री कुलदीप शर्मा, मंडल सचिव तीखू राम शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सचिव सुनील चौहान, गोपाल शर्मा, बाबूराम शर्मा, आत्माराम शर्मा, सीताराम शर्मा, हीरा सिंह नेगी, इंदर सिंह राणा, महेंद्र सिंह ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, जगत राम शर्मा आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां पर नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष संगड़ाह मेला राम शर्मा तथा पंचायत समिति उपाध्यक्ष मदन चौहान को बधाई दी है।

    उसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान मंडल, अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा सहीराम चौहान, प्रताप सिंह तोमर, धर्मपाल सूर्या, कृषि विपणन बोर्ड के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलवीर सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री भाजपा राजेंद्र सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ताजपोशी के लिए विशेष आभार प्रकट किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.