Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत नैनीधार में बर्फ के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत
    हिमाचल प्रदेश

    उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत नैनीधार में बर्फ के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

    By Himachal VartaFebruary 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत नैनीधार में व्यक्ति की बर्फ के नीचे दबने से मृत्यु हो गई है। व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलाई अस्पताल लाया गया है शिलाई पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू की है।

    जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत नैनीधार निवासी सन्त राम अपने पशुओं व मवेशियों की देखरेख करने घालाधार क्षेत्र में गया हुआ था क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने के बाद भारी बर्फबारी हुई है सन्त राम बर्फ की चपेट में आ गया तथा दबने से मौत हो गई है।

    संत राम अपने पीछे पत्नी व बच्चे छोड़ गया है परिवार गरीबी रेखा के नीचे गुजरबसर कर रहा है इसलिए अब परिवार का पालनपोषण भगवान भरोसे हो गया है।

    नैनीधार ग्राम पंचायत प्रधान जगत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संत राम पिछले लगभग 5 दिनों से घालाधार क्षेत्र से गायब हो गए थे।

    पूरी पंचायत सहित प्रशासन जगह जगह संत राम की तलाश कर रहे थे जिसके बाद संत राम का मृतक शरीर घालाधार में ही बर्फ में दबा मिला है अनुमान यही लगाया जा रहा है कि बर्फ में दबने से सन्त राम की मौत हुई है।

    शिलाई थाना प्रभारी मस्त राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलाई अस्पताल लाया गया है मामले में जांच चल रही है संत राम की मौत का कारण बर्फ में डूबने से लग रहा है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी संशय से पर्दा उठ जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.