Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बड़े अधिकारी तो पी.ए. रखते है, लेकिन अम्बानी और अडानी ने तो पी.एम. ही रख लिया शर्मसार हुआ देश-पंडित
    हिमाचल प्रदेश

    बड़े अधिकारी तो पी.ए. रखते है, लेकिन अम्बानी और अडानी ने तो पी.एम. ही रख लिया शर्मसार हुआ देश-पंडित

    By Himachal VartaFebruary 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    मंडी (हिमाचल वार्ता) :- बुजुर्गों से सुना था कि बड़े लोग पी. ए. रखते है, लेकिन अम्बानी और अडानी ने तो पी एम. ही रख लिया, जिस से देश आज बहुत शर्मसार हुआ है। यह आरोप आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी एन. के. पंडित ने राजधानी शिमला में न्यूज़ एजेंसी से विशेष बातचीत करते हुए भाजपा पर लगाया। पंडित ने प्रदेश के बेरोजगारों से आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का आहवान किया है। पंडित के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों मौसेरी बहने है।

    कांग्रेस सांपनाथ तो भाजपा नागनाथ क्योंकि दोनों ही पार्टियों ने बेरोजगारों के नाम पर सिर्फ अपनी राजनितिक रोटियां सेंकी है, पर आम आदमी पार्टी ने अब हिमाचल कि राजनीति में सक्रिय एन्ट्री करते हुए राजधानी शिमला में प्रदेश कार्यालय खोलने के बाद सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। जब से आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यालय राजधानी शिमला में खुला है तब से हर रोज हज़ारों लोग आम आदमी पार्टी के साथ अपनी आस्था रख कर जुड़ रहे है, जिस से दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है।

    जो कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए खतरे कि घंटी है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर झूठे घोषणा पत्र जारी, मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप जड़ा है। पंडित का दावा है कि वो और आप पार्टी बेरोजगारी और महंगाई को ख़त्म करने कि पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों कि मदद करना ही आम आदमी पार्टी का मुख्या उद्देश्य है।

    इसके साथ उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार के झूठे सपने दिखाने वाली दोनों पार्टियों का आम आदमी पार्टी तम्बू उखाड़ देगी। आम आदमी पार्टी का आगामी चार नगर निगम चुनावों में समर्थन का आहवान करते हुए पंडित ने कहा कि उनके 17 सूत्रीय माँग पत्र में ना केवल बेरोजगारों अपितु समाज के हर वर्ग को शामिल किया है।

    आप मीडिया प्रभारी एन. के. पंडित ने शिमला में कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल कि चार नगर निगम चुनावों जिनमे मण्डी, सोलन, पालमपुर और धर्मशाला में चुनाव बड़ी गंभीरता से लड़कर भाजपा और कांग्रेस के तम्बू उखाड़ कर जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी कि आंधी ऐसे चलेगी गाडी उड़ेगी धुल ना रहेगी कांग्रेस ना रहेगा कमल का फूल।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.