पुलिस लाइन नाहन में सोफ्ट स्किल कार्यशाला का आयोजन, पुलिस को दिया जनता के साथ कुशल व्यवहार का प्रशिक्षण

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस लाइन नाहन में आज पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर द्वारा सोफ्ट स्किल विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला के प्रत्येक थाने के मुख्य आरक्षी पुलिस चौकियों के मुंशी तथा ट्रैफिक पुलिस के लगभग 35-40 जवानों ने भाग लिया।
इस कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस जवानों को अपने लोक व्यवहार में कुशलता लाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा साथ ही साथ यह भी बताया कि थाने में तैनात अन्य कर्मचारियों को भी इस संबंध में जागरूक करें।
इसके अतिरिक्त कार्यशाला को सेवानिवृत्त कर्नल शैलेश पाठक, मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ. मैथिली डी शेखर तथा मनोज जोशी छटी बटालियन के उप पुलिस अधीक्षक धौलाकुआं ने भी अलग-2 विषयों पर संबोधित किछटी बटालियन के उप पुलिस अधीक्षक।
