Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा से मोहभंग होने लगा ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा!
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा से मोहभंग होने लगा ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा!

    By Himachal VartaFebruary 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में शुरू किया सेंधमारी का दौर ,मिशन है 2022

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पंचायती राज चुनावों निपटने के बाद जिला सिरमौर कांग्रेस ने अपनी रणनीति में सुधार करते हुए भाजपा की घेराबंदी करना शुरू कर दिया है।  नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विक्रम बाग पंचायत के कई लोग भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

    कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि सोमवार को विशेष अतिथि अजय सोलंकी तथा जिला सिरमोर कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विक्रम बाग के पूर्व प्रधान जगमाल सिंह राणा सुरेंद्र ठाकुर पूर्व सदस्य बीरबल सिंह जगदीश चंद्र सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त की है।

    जगमाल सिंह राणा ने बताया कि भाजपा एक किसान विरोधी सरकार है जोकि जबरदस्ती तानाशाही पर उतारू हो गई है। उन्होंने बताया कि इनका हर नेता सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाज ज्यादा नजर आता है।

    वही कंवर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि पंचायती राज चुनावों में भी कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिकतर प्रत्याशी जीते हैं मगर धन बल और छल का प्रयोग करते हुए सत्तापक्ष ने अपनी इज्जत बचाने के लिए लोगों को खरीदा है।

    उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मानते हुए जीत दिलाई थी मगर अब लोगों का गुस्सा ना केवल दगाबाजो के खिलाफ बल्कि भाजपा के नेताओं के खिलाफ दी चरम पर है। जिसका परिणाम अब निकलना भी शुरू हो चुका है।

    वही प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने कहा कि भाजपा की हालात पंचायती राज चुनाव में साफ नजर आ रही है सत्ता में रहते हुए जिन्हें जोड़-तोड़ करना पड़े उनके दावे मिशन रिपीट के केवल एक व्यंग नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस केवल सच और विकास के साथ चलती है जो नजर भी आता है। उन्होंने कहा कि 2022 में जिला की पांचों सीटें कांग्रेस की ही होगी।

    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोहम्मद इकबाल नसीम मोहम्मद दीदान, मोहम्मद गफूर अहमद पूर्व प्रधान विक्रम बाग पंचायत मामचंद पूर्व प्रधान देवनी रघुवीर सिंह आशिक अली बिट्टू गुरदीप सुरेंद्र ठाकुर मनीष कुमार प्रवीन शर्मा जोगिंदर सिंह सहित सैकड़ों लोग भाजपा छोड़ो कार्यक्रम में शामिल थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.