Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री से केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार सचिव ने भेंट की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री से केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार सचिव ने भेंट की

    By Himachal VartaFebruary 17, 2021
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज शिमला में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री अपूर्व चन्द्रा ने भेंट की। इस अवसर पर अपूर्व चन्द्रा ने कहा कि प्रदेश को केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा ईएसआईसी योजना के तहत अस्पताल और औषधालय आरम्भ करने और इसे चलाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रम सुधारों को कार्यान्वित करने में सराहनीय कार्य किया है।

    श्री अपूर्व चन्द्रा ने केन्द्र सरकार द्वारा श्रम संहिता पारित किए जाने के उपरांत प्रदेश में नियमों के सूत्रीकरण की वस्तु स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में बैठक भी की।
    बैठक में प्रधान सचिव श्रम एवं रोजगार के.के. पंत ने अवगत करवाया कि वेजिज (हिमाचल प्रदेश) नियम, 2020 की संहिता का प्रस्तावित प्रारूप और औद्योगिक सम्बन्ध संहिता (हिमाचल प्रदेश) नियम 2021 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है तथा यह प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। सामाजिक सुरक्षा (हिमाचल प्रदेश) नियम 2021 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य की स्थिति संहिता 2020 के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य नियम मार्च, 2021 तक तैयार कर लिए जाएंगे।
    इस अवसर पर श्रम ब्यूरो दिल्ली के महानिदेशक डी.पी.एस. नेगी, श्रम आयुक्त एवं निदेशक रोजगार नीरज कुमार, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार बोर्ड के सचिव विकास सूद और श्रम एवं रोजगार विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.