नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत पराड़ा, नेहरस्वार व चांदनी में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के फोक मिडिया दल चेष्टा कलामंच व नितिका कलामंच के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नुक्कड नाट्क सत वाणी के माध्यम से लोगों को जनमंच के माध्यम से घरद्वार पर समस्याओ का निदान हो रहा है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न किरदारों से कलाकारों ने हिमकेयर, गुडिया हेल्पलाइन-1515, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 तथा मुख्यमंत्री रोशनी योजना के अतंर्गत निःशुल्क बिजली कुनेक्शन लगाए जाने की जानकारी दी। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री रोशनी योजना के अतंर्गत जिला सिरमौर में अब तक 9 लाख 12 हजार रूपये से 818 लोगों के घरों में निःशुल्क रोशनी उपलब्ध करवाई गई है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को विभिन्न योजनाओं संबंधी प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत नेहरस्वार की प्रधान अनिता देवी, उप प्रधान देशराज, सचिव रणवीर सिंह, ग्राम पंचायत पराड़ा के उपप्रधान राम प्रकाश शर्मा तथा ग्राम पचंायत चांदनी की प्रधान संतोष तथा उप प्रधान रिखी राम व वार्ड सदस्य सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
