Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमालन इंस्टिटयूट ऑफ नर्सिग कॉलेज के 40 छात्रों का गुडगांव के प्रशिद्ध अस्पताल मेडीसिटी-मेदांता में हुआ चयन
    हिमाचल प्रदेश

    हिमालन इंस्टिटयूट ऑफ नर्सिग कॉलेज के 40 छात्रों का गुडगांव के प्रशिद्ध अस्पताल मेडीसिटी-मेदांता में हुआ चयन

    By Himachal VartaFebruary 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने युवाओं के उज्जवल भविश्य के लिए दी शुभकामनाएं

    हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 90 फीसदी छात्रों को प्रतिष्ठित निजि व सरकारी अस्पतालों में मिल रही जॉब

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हिमालन इंस्टिटयूट ऑफ नर्सिग कॉलेज कालाअंब द्वारा नर्सिंग के क्षेत्र में छात्रों का उज्जवल भविश्य तराशा जा रहा है। जिसका उदाहरण गुरूवार को केेंपस में देखने को मिला, जहां पर बीएससी नर्सिंग के 40 छात्रों का चुनाव गुडगावं के नामी अस्पताल मेडीसिटी मेदांता में चयनित हुए है। जिसको लेकर संस्थान में हर्ष का महौल बना रहा। जानकारी देते हुए हिमालन इंस्टिटयूट ऑफ नर्सिग कॉलेज अमृता कपूर ने बताया कि हिमालयन संस्थान कालाअंब में गुरूवार कों बीएससी नर्सिंग   विद्यार्थियों के लिए मेडीसिटी-मेदांता अस्पताल गुडग़ाव द्वारा केंपस में प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व अस्पताल प्रबंधक देवेंदर मलिक द्वारा किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में सर्वप्रथम लिखित परिक्षा का आयोजन भी किया गया था जिसमें 60 बच्चों ने लिखित परिक्षा में भाग लिया व 50 बच्चों सफलता पूर्वक साक्षात्कार चरण तक पहुचें। साक्षात्कार के दौरान मेडीसिटी-मेंदाता टीम द्वारा 40 बच्चों का चयन 2 लाख 40 हजार वेतनमान पर किया गया। बता दे हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल हिमालन इंस्टिटयूट हिमाचल का पहला ऐसा शिक्षण संस्थान है जहां पर विद्यार्थियों को 90 फीसदी प्लेसमेंट केंपस से ही प्राप्त हो रही है। बीएससी नर्सिंग पास आऊट विद्यार्थी नार्थ इंडिया के नामी निजि व सरकारी अस्पतालों में अच्छे वेतन पर जॉब कर रहें है जिनकों संस्थान द्वारा केंपस में ही प्लेसमेंट मुहैया करवाई गई थी। संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने बताया कि हिमालयन नर्सिंग कॉलेज के 90 फीसदी छात्र वर्तमान में मेडीसिटी-मेदांता अस्पताल गुडग़ांव, मेक्स हॉस्पीटल मोहली अमृतधारा हॉस्पीटल करनाल, फोर्टिज हॉस्पीटल व कल्पना चावला मेडीकल कॉलेज करनाल में जॉब कर रहें है। ये उनके लिए गर्व का विषय है कि संस्थान द्वारा इन युवाओं कों अपना भविश्य उज्जवल बनाने का अवसर प्राप्त हुआ। वही इस अवसर पर हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीस बंसल ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस मोके पर उन्होने छात्रों का संबोधन करते हुए कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सदैव मानवता के लिए सम्मानित दृष्टि से देखा जाता है इसलिए सदैव मानवता के प्रति सर्मर्पित होकर कार्य करें। साथ ही उन्होने छात्रों को ईमानदारी, विनम्रता, कर्तव्यनिष्ठा व लगन से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस मोके पर नर्सिंग विभाग के अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.