नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुस्लिम समाज सेविका एडवोकेट जीनत खान ने जिला सिरमौर की मुस्लिम महिलाओं के साथ प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस खूब धूम-धाम से मनाया।
एडवोकेट जीनत खान ने सभी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से समझाया और अनुरोध करा कि अपनी बेटियों को पढ़ा लिखा कर किसी काबिल बनाएं।
ताकि वह समाज की सभी कठिनाइयों का सामना कर सके और दहेज लोभी परिवारों में लड़की की शादी कभी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि गुजरात की रहने वाली आयशा ने दहेज के कारण ससुराल व पति के अत्याचारों से तंग आकर खुदकुशी करी है।
जिसका हमें बहुत अफसोस है जीनत खान ने यह भी कहा कि हम सबको दहेज के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। समाज की बेसहारा व गरीब महिलाओं की सदैव मदद करनी चाहिए।
जीनत खान प्रत्येक महिला दिवस पर गरीब, बेसहारा महिलाओं की मदद करती आ रही है। इस महिला दिवस पर भी जीनत ने नाहन के गांव की एक गरीब बेटी की शादी के लिए कुछ सामान व नगद पैसे देकर मदद की है।
ताकि बेटी की शादी आराम से हो सके। गरीब बेटी की शादी की मदद करना एक बहुत बड़ा पुण्य का काम है और सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की मुबारकबाद दी।
