नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर किसान मोर्चा की बैठक आज हिंदू आश्रम नाहन में संपन्न हुई। बैठक शुरू होने से पहले जिला सिरमौर किसान मोर्चा ने जिला अध्यक्ष साधु राम चौहान के पिता जीवलु राम चौहान की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। उसके बाद बैठक शुरू की गई। इस बैठक में संगठन के हर बूथ पर 15 प्रहरियों की नियुक्ति की समीक्षा और नए कृषि बजट पर चर्चा की गई ।
बैठक में भुवनेश सोनी ने एफपीओ सिस्टम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर के हर ब्लाक स्तर पर एक एफपीओ खोला जाएगा, जिसे सरकार द्वारा तकरीबन 18 लाख की मदद दी जाएगी। इस बैठक में सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही मदद की भी सिरमौर किसान मोर्चा ने सराहना की। बैठक में जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उनके साथ प्रदेश सचिव प्रदीप चौहान, ज़िला महामंत्री कमलराज वर्मा व अविनाश सैनी, पांवटा मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा मोहन सहोता, नाहन मण्डल अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर व शिलाई मण्डल अध्यक्ष अतर सिंह , जिला सचिव चंद्र मोहन ठाकुर व अन्य विशेष कार्यकर्ता मौजूद रहे।
