Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस काला अंब के छात्रों का दबदबा
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस काला अंब के छात्रों का दबदबा

    By Himachal VartaMarch 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    एचपीटीयू की टॉप 10 लिस्ट मेें हिमालयन इंस्टिट्यूट  छात्र जगह बनाने में कामयाब

    हिमालयन  इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, मैनेजमेंट व इंजीनियरिंग के 11 छात्रों ने मारी बाजी, गोल्ड व  सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

    दीक्षांत समारोह में स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधि   देते हुए राज्यपाल ने दी बधाई।

    कालाअंब (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी हमीरपुर द्वारा  तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान हिमालयन ग्रुप ऑफ़  प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के 11 छात्रों ने प्रदेश स्तर पर अपना नाम चमकाया है जिसमें हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के एक छात्र ने गोल्ड मेडल  प्राप्त किया  जबकि  हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी की छात्रा ने सिल्वर मेडल  पाकर इंस्टिट्यूट का नाम रोशन किया। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी अवस्थी हमीरपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन 9 मार्च को हमीरपुर में किया गया । दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि महामहिम राज्यपाल बंडारू दतात्रेय  (Governor Bandaru Dattatreya) ने शिरकत की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी हमीरपुर द्वारा फार्मेसी में अपनी स्नातक व स्नातकोत्तर पूर्ण करने वाले छात्रों की टॉप 10 मेरिट लिस्ट तैयार की गई, जिसमें हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के 3 छात्र जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं फार्मेसी की एक छात्रा सोनू ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया ।इतना ही नहीं हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी की मेधावी छात्रा सोनू इस टॉप टेन लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही व सिल्वर मेडल प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। जानकारी देते हुए। हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस काला अंब की कोऑर्डिनेटर ममता ने बताया कि फार्मेसी डिपार्टमेंट से तीन छात्र प्रदेश की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में शामिल रहे हैं, जिसमें एक छात्रा को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। इसके अलावा बीफार्मेसी की छात्र मानसी पंवर ने मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त किया व अजय ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
    हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र दिव्यांश बने गोल्ड मेडलिस्ट
    हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के 6 छात्रों ने प्रदेश स्तर पर बनने वाली टॉप 10 मेरिट लिस्ट में अपना नाम अंकित करवाया जिसमें दिव्यांश मैकेनिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रहे जिसको लेकर लेकर संस्थान में काफी हर्ष का माहौल बना हुआ है। इसके अलावाअभिनव शर्मा फोर्थ रैंक पर रहे वहीं राहुल देव सिंह पांचवे स्थान पर रहे , दानिश शब्बीर  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 6 रैंक पर रहे वहीं राखी शर्मा व रीना देवी ने कंप्यूटर साइंस में 5th और 6th पोजीशन को अपने नाम कर लिया।
    हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के छात्रों ने भी टॉप टेन मेरिट लिस्ट में जमाया कब्जा
     वही हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के 5 छात्रों ने प्रदेश की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया जिसमें एमबीए  कंप्लीट करने में अंकिता राजवंशी विजय कुमार ने  प्रदेश स्तर पर संस्थान को मैरिट लिस्ट मे शामिल होने की उपलब्धि दिलाई।
    इन सभी छात्रों को दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम बंडारू दत्तात्रेय ने डिग्री देकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल  भविष्य की कामना की। Himalayan Institute of pharmacy के  प्रिंसिपल डॉ सचिन गोयल ने बताया कि संस्थान के यह तीनों मेधावी  छात्र अपनी शिक्षा के प्रति बेहद ही गंभीर रहें है। शिक्षा के प्रति गहनता से कठिन परिश्रम व अनुशासनात्मक जीवन शैली अपनाते हुए छात्रों ने संस्थान को इस मुकाम तक पहुंचाया कि आज हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी प्रदेश के टॉप 10 मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा सका है।  उन्होंने बताया कि टॉप 10 में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली सोनू एमफार्मेसी में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है, वहीं मानसी पंवर ने बीफार्मेसी मेें आठवां स्थान प्राप्त कर स्नातक की डिग्री पूर्ण की । अजय ने एम फार्मेसी की डिग्री प्राप्त करते हुुुए प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
    श्री गोयल ने तीनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी व संस्थान के शिक्षकों को बेहतरीन रिजल्ट देने के लिए प्रोत्साहित किया।
    वहीं दूसरी तरफ हिमालयन ग्रुप ऑफ  प्रोफेशनल इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन रजनीश बंसल ने फार्मेसी, मेनेजमेेंट व इंजीनियरिंग में टॉप 10 में नाम दर्ज करवाने वाले तीनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उनके संस्थान से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं, यह हमारे देश की प्रगति के लिए बेहतर विकल्प है जिसमें तकनीकी प्राथमिकता को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए छात्र भी अपना योगदान दे रहे हैं । फार्मेसी, मेनेजमेेंट व इंजीनियरिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें छात्र न केवल अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं बल्कि समाज व मानव जीवन को एक बेहतरीन दिशा दे सकतें हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान सदैव ऐसे छात्रों को तराशने व उन्हें प्रदेश स्तर पर नाम चमकाने के लिए प्रेरित करने को तत्पर रहेगा। उन्हें उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ेगा।
    वहीं दूसरी तरफ हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने फार्मेसी, मेनेजमेेंट व इंजीनियरिंग में प्रदेश स्तर पर मेरिट बनाने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि उन्हें यह बताते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है कि हिमालयन संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र प्रदेश स्तर पर मेरिट प्राप्त कर रहे है, इसका पूरा श्रेय संस्थान के मेहनती शिक्षकों को जाता है। जो कि संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए दिन रात  मेहनत करते हैं, उन्होंने बताया कि भविष्य में भी संस्थान के सभी शिक्षक व प्रबंधन छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेंगा।
     इसके अलावा प्रदेश की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल व फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ सचिन गोयल को देते हुए धन्यवाद दिया ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.