नाहन (हिमाचलवार्ता)। डॉ वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में पीएसए आक्सीजन गैस प्लांट की सुविधा जल्द शुरू हो जाएंगी। इस ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में ही आक्सीजन तैयार हो सकेगी।
दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार अपने प्रबंध पूरे करने में जुटी हुई है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने नाहन मेडिकल काॅलेज को करीब 30 लाख रूपए की लागत से पीएसए आक्सीजन गैस प्लांट उपलब्ध करवाया है।
यह प्लांट मेडिकल काॅलेज के कोविड-19 आइसोलेशन सैंटर के साथ स्थापित हो रहा है। 24 घंटे चलने वाले इस ऑक्सीजन प्लांट से जरूरत के मुताबिक जितने चाहे ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जा सकते हैं।
मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल डा. एनके महेंद्रु ने बताया कि पीएसए प्लांट के माध्यम से यहीं पर प्रकृति से आक्सीजन तैयार की जाएगी और सिलेंडरों में आक्सीजन भरकर जरूरतमंद मरीज को उपलब्ध कराई जाएगी।
आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित मरीजों को इसी प्लांट में तैयार आक्सीजन पाइप लाइन के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को काफी लाभ मिलेगा।
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्लांट से संबंधित सभी इंस्ट्रूमेंट मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंच चुके हैं और 4 मई तक उन्होंने प्लांट इंस्टॉल करने का दावा किया है।
Breakng
- शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
Saturday, July 4