Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोविड 19 की समीक्षा के लिए नाहन पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर, आइसोलेशन सेंटर का किया दौरा
    हिमाचल प्रदेश

    कोविड 19 की समीक्षा के लिए नाहन पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर, आइसोलेशन सेंटर का किया दौरा

    By Himachal VartaApril 30, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर व  निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का भी दौरा किया।

    प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिला में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश प्रशासन को  दिए गए है और पहले चरण में जिला में 110 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। जिस के लिए स्थान भी चिन्हित किए गए है। उन्होंने कहा कि जिला में स्टाफ की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है  जिसके तहत 50 स्टाफ नर्स, 20 वार्ड बॉय और कुछ चिकित्सकों की नियुक्ति की जानी है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के कारण संक्रमण की संख्या में ज्यादा इजाफा हो रहा है।

    जिसे देखते हुए प्रशासन को निर्देश दिए गए कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसके लिए चुने हुए प्रतिनिधियों की भी मदद ली जाए ताकि यह लोग सरकार द्वारा जारी कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करें।

    गौर हो कि सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिला में पिछले 24 घंटों में कोरोना से जहां 7 लोगों की मौत हुई है। वही 200 से अधिक नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.