Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सरकार द्वारा जनता से दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से दूर रहने का आग्रह
    हिमाचल प्रदेश

    सरकार द्वारा जनता से दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से दूर रहने का आग्रह

    By Himachal VartaMay 2, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां सोशल मीडिया पर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में चल रहे भ्रामक समाचार का खण्डन किया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार निराधार तथा तथ्यहीन हैं और लोगों को राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।
    प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी बाजार, दुकानें, व्यापारिक संस्थान जैसे माॅल, जिम, खेल परिसर, स्वीमिंग पूल इत्यादि 10 मई, 2021 तक शनिवार तथा रविवार को बंद रहंेगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की आवश्यकता वाली वस्तुओं जैसे फल, सब्जियांे, दूध व दूध से बने उत्पाद तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं व दवाई की दुकानें इत्यादि खुली रहेंगी। हालांकि रेस्तरां, ढाबे, होटल, पर्यटन विभाग द्वारा जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं व कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए संचालित किए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने विवाह समारोहों के दौरान व्यक्तियों की संख्या 20 तक सीमित करने का निर्णय भी लिया है।
    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, बैंक, बिजली, पानी व सफाई, सार्वजनिक यातायात, टेलिकाॅम इत्यादि आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों को छोड़कर हिमाचल प्रदेश सचिवालय सहित सभी सरकारी विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय तथा स्वायत निकाय शनिवार तथा रविवार को बन्द रहेंगे तथा 10 मई, 2021 तक 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित किए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि अंतर राज्य तथा राज्य के भीतर सार्वजनिक यातायात वाहनों में बैठने की क्षमता का 50 प्रतिशत ही मान्य होगा तथा कोविड-19 उचिव व्यवहार तथा परिवहन विभाग द्वारा जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।
    प्रवक्ता ने कहा कि ये अफवाहें भ्रामक हैं तथा उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.