सिरमौर पुलिस ने कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए करी कलेक्टिव प्रेयर
सुबह 5:00 बजे से लेकर दिन के 12:00 बजे तक रखा गया था प्रार्थना का समय
नाहन (हिमाचलवार्ता)। देश और प्रदेश के साथ कोरोना के महासंकट से जूझ रहे जिला सिरमौर को दवा के साथ अब भगवान का भी बड़ा भरोसा है। भगवान सब पर कृपा बनाएं और महा संकट से लड़ने की शक्ति दे इसके लिए आज जिला सिरमौर पुलिस के द्वारा कलेक्टिव प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके तहत पूरे जिला में पुलिस ने अपने अपने कार्यस्थल ,घर के मंदिरों मे कोरोना से लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हारने वालों और जो बीमारी से लड़ रहे हैं उनके लिए शांति प्रार्थना की।
यही नहीं जो कोरोना वॉरियर्स इस संकट की घड़ी में देवदूत बनकर कार्य कर रहे हैं उनकी सुरक्षा और भगवान उनको एक्स्ट्रा एनर्जी दे इसके लिए भी सिरमौर पुलिस के द्वारा प्रार्थना की गई। सिरमौर पुलिस दोहरे दायित्व के साथ इस समय एक कोरोना योद्धा बनकर कार्य कर रही है। तो वही संकट की इस घड़ी में भगवान का सहारा भी ऊर्जा का स्त्रोत बनता है।
जिला सिरमौर पुलिस के कप्तान खुशाल चंद शर्मा, एडिशनल एसपी बबीता राणा डीएसपी परम देव ठाकुर ने अपने कार्यालय में करीब 11:00 बजे के आसपास प्रार्थना की। तो वही जिला के सभी थाने पुलिस चौकी और नाकों पर तैनात पुलिस के जवानों ने कोरोना प्रोटोकॉल में रहते हुए अपने अपने स्थान पर लोगों की कुशलता के लिए भगवान से कामना की।
वहीं जिला पुलिस प्रमुख खुशाल चंद शर्मा ने बताया कि संकट की इस घड़ी में मानवीय प्रयास के साथ भगवान से प्रार्थना की भी जरूरत होती है। लिहाजा पुलिस के जवानों का मनोबल भी बना रहे और कोरोना संकट से जूझ रहे हैं हर व्यक्ति को भगवान का आशीर्वाद भी मिले इसको लेकर संयुक्त प्रार्थना का आयोजन किया गया।
कप्तान ने यह भी कहा कि सिरमौर पुलिस का हर जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का फर्ज निभा रहा है। तो वहीं उन्होंने लोगों से अपील भी करी कि जब जरूरत हो तभी घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में ना केवल पुलिस की ड्यूटी कानून व्यवस्था बनाना है बल्कि ऐसी स्थिति में हर नागरिक का दायित्व बन जाता है कि वह खुद भी कानून का पालन करें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने की नसीहत दे।
