नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के अंतर्गत रामपुर वैली और धौलाकुआं इलाके में वन विभाग ने अवैध खनन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की। इस दौरान वन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते तीन वाहनों को पकड़ा और जुर्माने के तौर पर 48500 रुपए की राशि भी वसूल की है।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने पांवटा रेंज के तहत रामपुर वैली और धौलाकुआं इलाके में दबिश दी। इस दौरान तीन वाहनों को पकड़ा गया। विभाग की टीम ने दोनों से लगभग 48,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। वहीं, भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है।
डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया कि खनन करने वाले जहां पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। वहीं, सरकार को राजस्व का चूना भी लगा रहे हैं। अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। अवैध खनन करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
