Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना संकट में हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब ने मदद को बढ़ाए हाथ
    स्वास्थ्य

    कोरोना संकट में हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब ने मदद को बढ़ाए हाथ

    By Himachal VartaMay 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    ‘मानव सेवा सर्वोपरि’ को चरितार्थ करते हुए हिमालयन ग्रुप कालाअंब ने कैंपस में 5000 कोरोना पीड़ितो को दी रहने की व्यवस्था
    अस्पतालों में जगह नहीं तो हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस ने खोलें मदद के लिए अपने द्वार

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में जहां कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में हाहाकार मची हुई है, कोरोना संक्रमित लोगों के लिए आइसोलेशन वार्ड कम पड़ते नजर आ रहे हैं ऐसे में जिला सिरमौर में कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद के लिए कालाअंब के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। हिमालयन ग्रुप के कैंपस में कोरोना से संक्रमित लोगों के लिए 5000 बैड मुहैया करवाए हुए हैं साथ ही उनके रहने के लिए उचित प्रबंध भी किया गया है। कोरोना संक्रमण से जब तक व्यक्ति पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता तब तक वह यहां पर रह सकता है, जिसके स्वास्थ्य की जांच को लेकर भी जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए गए हैं। गौर हो कि हिमाचल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए, जिला प्रशासन सतर्क है वह कोरोनावायरस की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिक से अधिक आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी के चलते कालाअंब में जिला प्रशासन को सहयोग करने के लिए हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टिट्यूशन ने अपने कैंपस में कोरोना संक्रमित लोगों के लिए रहने खाने व उपचार की सुविधा मुहैया करवाई है । संक्रमित लोगों की संख्या को बढ़ते देख अस्पतालों में बेड की कमी ना रहे इसके चलते प्रशासन ने अस्थाई

    अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें मदद के लिए हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ने सर्वप्रथम अपने कैंपस को अस्थाई आइसोलेशन वार्ड के रूप में तब्दील करने के लिए सहयोग दिया है। इसके लिए सिरमौर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान ने हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हिमालयन ग्रुप द्वारा जिला प्रशासन सिरमौर के आह्वान पर अपने कैंपस में 500 से लेकर 5000 की संख्या तक कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के लिए रहने की सुविधा प्रदान करने की सहमति दी है l कोरोना काल में इस प्रकार का सहयोग अति प्रशंसनीय तथा मनोबल बढ़ाने वाला है l जिले के अन्य उद्योगपतियों तथा कारोबारियों से भी अपील है कि संकट की इस घड़ी में आपने सामर्थ्य अनुसार जिला प्रशासन का सहयोग करें l वहीं जिला सिरमोर उपायुक्त आर के परुथी ने हिमालयन ग्रुप के द्वारा उठाए गए इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है कोई शिक्षण संस्थान मुसीबत की इस घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमितों के लिए बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। संकट की इस घड़ी में शिक्षण संस्थान द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर अन्य लोग भी प्रेरित हो वह लोगों की मदद के लिए आगे आए। वहीं दूसरी तरफ हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि वह मानव सेवा के लिए कुछ कर पा रहे हैं, संकट की इस घड़ी में वह जो भी कर सकेंगे वह हर संभव प्रयास करेंगे लोगों को मदद पहुंचाने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह यही दुआ करते हैं कि इस महामारी से देश का हर व्यक्ति बचा रहे। देश में कोई भी इस महामारी मेें सुविधाओं की कमी केेे कारण अपनी जान ना गवाएं। वही हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने बताया कि यह एक बड़ी विडंबना है कि कोरोना संंकट मैं सुविधाओं के अभाव में लोगों की जान जा रही है, लोगों की जिंदगियां दांव पर लगी हुई है वह चाहते हैं कि लोग इस वायरस से बचकर रहें अपने आप को सुरक्षित रखें जो भी संक्रमित व्यक्ति कोरोना से पीड़ित है वह डरे नहीं खुद पर भरोसा रखें प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करें वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अपने आत्मविश्वास को न टूटने दें इस महामारी से लड़ा जा सकता है अगर हम स्वयं पर भरोसा रखें । इस महामारी से हम सभी एक साथ को उभर सकते हैं। इसके अलावा जिला सिरमौर वासियों के प्रति जो भी हर संभव मदद हिमालयन ग्रुप द्वारा की जा सकेगी वह हम लगातार करते रहेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.