ददाहू (हिमाचलवार्ता)। तहसील ददाहू के गांंव डूूंगीं के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार को तबीयत खराब होने पर व्यक्ति को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया था। कोविड टैस्ट में इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सिविल अस्पताल ददाहू में इस व्यक्ति की मंगलवार को मृत्यु हो गई है। प्रशासन की मौजूदगी में मंगलवार को इस व्यक्ति का गिरी गंगा नदी तट पर प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार किया गया है। नायब तहसीलदार ददाहू राजेश कुमार ने बताया कि ददाहू के 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है। सिविल अस्पताल ददाहू में इस व्यक्ति ने कोरोना महामारी से प्राण त्याग दिए हैं।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Tuesday, October 6