नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की 26 वर्षीय सीमा देवी पत्नी पुरण चंद निवासी मागनल की खाई में गिरने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
जानकारी अनुसार महिला खेतों में काम करने गई अचानक ही घर आते वक्त पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। परिजनों ने महिला को खाई से निकाल कर उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के उपरांत गंभीर अवस्था में पांवटा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
