बाल्मिकी बस्ती में लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और होम्योपैथिक दवाई की वितरित
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर कांग्रेस के द्वारा राजीव गांधी की पुण्यतिथि कोरोना से लोगों को मिले सुरक्षा इस भावना के साथ मनाई गई। जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष कवर अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बाल्मीकी बस्ती में जाकर लोगों को मास्क सैनिटाइजर होम्योपैथिक की दवाई वितरित की। इस दौरान जिला अध्यक्ष के साथ पार्षद व कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, नाहन मीडिया प्रभारी वीरेंद्र पासी आदि उपस्थित रहे।
इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पदाधिकारियों सहित कांग्रेस भवन में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत राजीव गांधी की प्रतिमा के आगे श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि हमें स्वर्गीय गांधी के बताए मार्ग पर चलना है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी आम जनता के साथ खड़ा है और उन्होंने लोगों को जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि यह समय अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का है।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या दिक्कत आने पर वह सीधे उनसे संपर्क भी कर सकते हैं। इस मौके पर श्यामलाल सोडा, हरीश कल्याण, रमेश कल्याण, संजय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
