Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राणा सोढी द्वारा मोहाली का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर को समर्पित
    हिमाचल प्रदेश

    राणा सोढी द्वारा मोहाली का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर को समर्पित

    By Himachal VartaMay 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी की याद में प्रतिमा स्थापित की जायेगी
    खेल मंत्री द्वारा महान खिलाड़ी के नाम पर हुनरमंद खिलाड़ियों के लिए स्कालरशिप का ऐलान
    कोविड के बाद ‘ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम’ में पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामैंट करवाया जायेगा

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर आज मोहाली के हॉकी स्टेडियम में औपचारिक श्रद्धाँजलि समारोह करवा के यह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम उनको समर्पित किया गया।
    पंजाब के खेल, युवा सेवाएं और एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी थी और उनकी तरफ से यह हॉकी स्टेडियम पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर को समर्पित किया गया। अब स्टेडियम को ‘ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनैशनल हॉकी स्टेडियम’ के तौर पर जाना जायेगा।
    राणा सोढी ने इस मौके पर ऐलान किया कि कोविड की स्थिति में सुधार होने पर इस स्टेडियम में महान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की याद में एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामैंट करवाया जायेगा। बलबीर सिंह सीनियर के दोहते कबीर सिंह ने खेल मंत्री को स्नेह भावना के तौर पर प्रिंसिपल सरवन सिंह के द्वारा लिखी पुस्तक गोल्डन गोल भी भेंट की।
    खेल मंत्री ने बताया कि खेल विभाग राज्य के हुनरमंद खिलाड़ियों के लिए इस महान खिलाड़ी के नाम पर स्कालरशिप की शुरूआत करेगा। उन्होंने आगे कहा कि श्री बलबीर सिंह सीनियर की याद में स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर एक प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी। खेल मंत्री ने महान खिलाड़ी की याद में पौधे भी लगाए।
    जिक्रयोग्य है कि बलबीर सिंह सीनियर ने तीन बार ओलम्पिक चैंपियन बनने के लिए भारतीय हॉकी टीम में अहम भूमिका निभाई और आज तक कोई भी उनका ओलम्पिक फाईनल का रिकार्ड तोड़ नहीं सका है। उन्होंने 1952 के ओलम्पिक खेल के फाईनल में पाँच गोल दागे जिसमें भारत ने नीदरलैंड पर 6-1 से जीत दर्ज की।
    बलबीर सिंह सीनियर वर्ष 1975 के विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर थे। उन्होंने खेल विभाग, पंजाब के डायरैक्टर के तौर पर सेवाएं निभाईं और नौजवानों को खेल जगत की तरफ उत्साहित किया। पंजाब सरकार ने इस महान खिलाड़ी को साल 2019 में महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड के साथ सम्मानित किया था।
    इस मौके पर चार ओलम्पियन खिलाड़ी रजिन्दर सिंह सीनियर, रजिन्दर सिंह जूनियर, अजीत सिंह और प्रभजोत सिंह और सचिव, खेल राज कमल चौधरी, डायरैक्टर डीपीएस खरबन्दा और ज्वाइंट डायरैक्टर करतार सिंह भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.