Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े सभी लोगों ने किया बेहतर प्रदर्षन, सिरमौर में 126730 लोगों ने लगवाया टीका – डॉ0 परूथी
    स्वास्थ्य

    कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े सभी लोगों ने किया बेहतर प्रदर्षन, सिरमौर में 126730 लोगों ने लगवाया टीका – डॉ0 परूथी

    By Himachal VartaJune 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में कोविड-19 टीकाकरण व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अभी तक टीकाकरण की 126730 खुराकें लोगों को लगाई जा चुकी हैं। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने इस उपलब्धि के लिए टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी लोगों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें बधाई दी।
    कोविड-19 टीकाकरण में सिरमौर जिला का प्रदर्शन अभी तक काफी बेहतर रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार जिला में 31 मई, 2021 तक कोविड-19 टीके की कुल 126730 खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 103417 लोगों को पहली खुराक तथा 23313 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 30521 लोगों को पहली जबकि 8777 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। वहीं, 45-60 वर्ष आयु वर्ग में 51039 लोगों को पहली तथा 6714 लोगों को दोनों खुराकें दे दी गई हैं।
    हेल्थ केयर वर्कर श्रेणी में जिला के 6765 लोगों को पहली तथा 5170 को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं (फ्रंटलाईन वर्कर) की श्रेणी में 7281 लोगों को पहली तथा 2652 को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। जिला में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में 31 मई, 2021 तक 9631 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। इस वर्ग के लिए 31 मई को 20 स्थानों पर आयोजित टीकाकरण सत्रों में 1820 लोगों को पहली खुराक दी गई।
    डॉ0परूथी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला में कोविड-19 टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। टीकाकरण में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्होंने स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं इस अभियान से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सबके समन्वित प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है और आगे भी इस कार्य को व्यवस्थित तरीके से जारी रखा जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.