Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कारवाई, नाकाबन्दी के दौरान पकड़ा 303 किलो गाँजा
    हिमाचल प्रदेश

    पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कारवाई, नाकाबन्दी के दौरान पकड़ा 303 किलो गाँजा

    By Himachal VartaJune 1, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  नशे के खिलाफ पांवटा साहिब में सिरमौर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पावटा साहिब में 303 किलो गांजा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। खेप को  को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था ऑपरेशन की कमान एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा ने खुद संभाली थी।
    एसपी सिरमौर डॉ खुशहाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने पुरवाला थाना क्षेत्र के तहत नाका लगाया और इस दौरान ट्रक में गांजे के साथ मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा नॉर्थ ईस्ट से लाया गया हुआ है! 
    एसपी ने बताया कि न केवल सिरमौर जिला में बल्कि कि हिमाचल प्रदेश में पहली मर्तबा इतनी इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ आंकी गई है। उन्होंने कहा कि पिछली रात को निरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी, पुलिस थाना पुरूवाला की अगुवाई में पुलिस थाना पुरूवाला की टीम थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान बांगरन चौक पर मौजूद थी तो विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक एचपी 17 इ -8213 जिसमें चालक सहित तीन लोग सवार है, उस ट्रक में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा लेकर पांवटा की ओर से शिवपुर की ओर आ रहा है।
    उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शिवपुर चौक पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान समय करीब 3:25 बजे रात पांवटा साहिब की ओर से ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया। उक्त ट्रक में चालक सहित तीन लोग सवार थे।
    पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ट्रक चालक ने अपना नाम युसुफ अली तथा साथ बैठे हुए दोनों व्यक्तियों ने अपने-2 नाम कादर अली एवं तोहिद अली बतलाए। पुलिस टीम द्वारा ट्रक की गहनता के साथ तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर 31 पैकेट (पार्सल) सैलो टेप से बंद किए हुए बरामद हुए, उन्हें चेक करने पर उन पैकिटों के अंदर गांजा बरामद हुआ।
    उपरोक्त बरामद हुए गांजा के पैकिटों को तोलने पर उन पैकिटो के अंदर गांजा की कुल 303.056 किलोग्राम मात्रा पाई गई। गौरतलब है कि जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशा के विरूद्ध चलाए गए अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया पर यह एक बहुत बड़ी कार्यवाही हैं। 
    पुलिस ने युसफ अली पुत्र छितरूदीन निवासी ऊपरली भंगाणी, कादर अली पुत्र गुलजारदीन निवासी सिंघपुरा और  तोहिद अली पुत्र काबुलदीन निवासी ऊपरली भंगाणी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में  निरीक्षक विजय कुमार ,  उप निरीक्षक प्रताप सिंह, आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी सुरेन्द्र कुमार, आरक्षी विक्की, आरक्षी कर्म चन्द एवं आरक्षी देवेन्द्र सिंह  शामिल रहे हैं।
     जिला सिरमौर पुलिस की नशा माफियाओं के लिए चेतावनी है कि नशा माफियाओं एवं तस्करों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाऐगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति है और जिला सिरमौर पुलिस उक्त नीति के अन्तर्गत कड़ी मेहनत कर रही हैं। 
     उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर पुलिस ने वर्ष 2021 में अब तक एनडीपीएस – एक्ट के अन्तर्गत उक्त मामले सहित 07 व्यापारिक मात्रा के मामले दर्ज किए हैं जिसमें दो मामलों में 1296.506 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) तथा 04 मामलों में 5.55 किलोग्राम चरस आरोपियों से जब्त की गई है, जबकि वर्ष 2020 में व्यापारिक मात्रा का एक ही मामला दर्ज हुआ था।
    व्यापारिक मात्रा के मामलों में अपराधी व्यक्ति के लिए 10 वर्ष से 20 वर्ष तक की सजा और एक लाख से दो लाख रुपये तक के जुर्माना का प्रावधान हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिला सिरमौर पुलिस की नशा माफिया पर भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.