नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव सांगना में मंगलवार को घास काटते वक्त
गिरने से 44 वर्षीय हुक्मीराम पुत्र रामिया की मृत्यु हो गई। पंचायत प्रधान रीना देवी तथा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि घास काटते समय पांव फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गए।
संगड़ाह अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। एसडीएम संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने बताया कि मृतक के आश्रितों को 10,000₹ की फौरी राहत राशि जारी की गई है।
औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार सरकार की तरफ से कुल चार लाख की राहत राशि मिलेगी। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि, संगड़ाह अस्पताल ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा चुका है।
प्रताप रावत, देवेंद्र सिंह, सीताराम व रमेश खांटा आदि गणमान्य व्यक्तियों तथा व्यापार मंडल गत्ताधार ने हुक्मीराम के निधन पर शोक जताया।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7