नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी में जहां लोगों के रोजगार छीन गए। तो वहीं बहुत से लोगों को अपने परिवारों का पालन पोषण करना भी मुश्किल हुआ है।ऐसे में नाहन की समाज सेवी संस्था मुस्लिम नवयुवक सोसायटी ने गरीब लोगों को राशन बांट कर मदद को हाथ बढ़ाए है।मुस्लिम नवयुवक सोसायटी के सदस्य बोबी अहमद व हाशिम कुरैशी ने कहा कि उनकी सोसायटी पिछले एक साल से प्रत्येक दो माह बाद गरीब जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क राशन वितरित कर रही है।
आज करीब 20 लोगों को राशन बांटा गया है। उनकी सोसायटी का प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व गरीब की हर संभव मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।