नाहन (हिमाचलवार्ता)। विश्व हिन्दू परिषद जिला सिरमौर की पांवटा शाखा ने विशेष वर्चुअल समीक्षा बैठक जिला संरक्षक सुनील चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सह मंत्री विभोर कुमार द्वारा एवं आचार पद्धति जिला सत्संग प्रमुख किरण शर्मा द्वारा किया गया बैठक में मुख्यता जिला सिरमौर के प्रखंडों में चल रहे कोविड-19 कोरोना महामारी में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मई माह में किए गए संगठनात्मक निशुल्क सेवार्थ कार्यों की जानकारी सार्वजनिक की गई जिसमें सर्वप्रथम नाहन प्रखण्ड के विहिप अध्यक्ष सतीश कुमार एवं अधिवक्ता अमन पुंडीर ने बताया कि नाहन क्षेत्र के अस्पताल में कोरोना ग्रसित एवं उनके परिवारों को 14 मई से लगातार दलिया खिचड़ी भोजन की व्यवस्था की जा रही है एवं नाहन नगर स्थित कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स को सैनिटाइजर फेस मास्क भी निशुल्क वितरित किए गए!प्रखण्ड पांवटा साहिब का वृत्त जिला सत्संग प्रमुख किरण शर्मा , जिला संयोजक बजरंग दल चौधरी किशोरी लाल एवं विहिप जिला संरक्षक सुनील चौधरी ने बताया कि पांवटा साहिब क्षेत्र के 72 कोरोना ग्रसितो को उनके परिवारों में जाकर विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा तैयार की गई किट जिसमें मुख्य रुप से आयुष क्वाथ, आयुर्वेदिक वटी, तुलसी की गोलियां, आंवला कैंडी, दिव्यपय, आदि सामग्री दी जा चुकी है और निरंतर उन परिवारों से विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा संपर्क भी रखा हुआ है।
