Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री से भेंट की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री से भेंट की

    By Himachal VartaJune 7, 2021
    Facebook WhatsApp
    नयी दिल्ली/शिमला (हिमालचवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीआरआईएफ के अन्तर्गत प्रदेश के लिए 193 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करने के लिए केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़कंे पहाड़ी राज्यों की भाग्य रेखाएं हैं, जो राज्य में सड़क सम्पर्क सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
    जय राम ठाकुर ने शिमला-मटौर और मण्डी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अन्तर्गत सड़कों के सम्पूर्ण सुधारीकरण के लिए भी केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से उन सभी राष्ट्रीय राज मार्गों जिन पर निष्पादन एजेंसियों द्वारा कार्य शुरू किया गया है के मौजूदा संरेखण और उचित रख-रखाव का भी आग्रह किया।
    केन्द्रीय मंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अन्तर्गत प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही सड़क परियोजनाओं की भी समीक्षा की और भारत माला सड़क परियोजना के दूसरे चरण में राज्य से भी सड़क परियोजनाओं को सम्मिलित करने का आश्वासन दिया। इससे राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कैथलीघाट-ढली-शिमला-बाईपास का कार्य शीघ्र शुरू करने का भी आश्वासन दिया।
    मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक तौर पर स्वीकृत 25 राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य भी शीघ्र शुरू करवाने का आग्रह किया।
    जय राम ठाकुर ने नितिन गडकरी को प्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। केन्द्रीय मंत्री ने न केवल प्रदेश में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करने बल्कि नई परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखने और उद्घाटन करने के लिए शीघ्र हिमाचल प्रदेश आने के लिए सहमति जताई।
    मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा तथा उप आवासीय आयुक्त पंकज शर्मा भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.