नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में बरसात से पहले बरसाती पानी के मौसम को लेकर नगर परिषद के साथ पांवटा एसडीएम विवेक महाजन ने एक आपातकालिन बैठक की ।
बैठक के दौरान वार्ड नम्बर एक ,वार्ड तीन, चार व वार्ड दस में पानी की निकासी को लेकर खास चर्चा की गई।
जिसमें नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया आदि रहे। बैठक के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं के निजात के लिए जल्द ही नगर परिषद के सभी पार्षदों की सभी की बैठक बुलाये जाने के बाद सभी को निर्देश दिए गए ।
मीडिया से बात करते हुए विवेक महाजन ने बताया कि वार्डों की नालियों की सफाई के लिए सुपरवाइजर सहित दस लोगों की टीम गठित की गई है,जो सिर्फ नालिया साफ करेगी ।
उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नगरपरिषद के सभी 13 वार्डों की नालियां साफ की जाएगी। गौर हो कि बरसात के मौसम में नालियों सहित गलियां भी तालाब में तब्दील हो जाती हैं जिसके मद्देनजर यह अहम फैसला लिया गया। ताकि कोविड महामारी के दौरान पनपने वाले मच्छर और बीमारियों को भी फैलने से रोका जा सकेगा। जिससे लोगों को राहत रहेगी।