Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»आस्था»पूजा अर्चना के साथ हुआ राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला का शुभारंभ
    आस्था

    पूजा अर्चना के साथ हुआ राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला का शुभारंभ

    By Himachal VartaSeptember 7, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर के सराहां का प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आज पारम्परिक पूजा एवं शोभायात्रा के साथ आरंभ हुआ। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला राम कुमार गौतम ने वामन भगवान मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भगवान वामन की पालकी को कंधा लगाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके पश्चात भगवान वामन की पालकी को सराहां बाज़ार स्थित सरोवर में नौका विहार भी करवाया गया। इस मौक़े पर हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नौका विहार के दौरान भगवान वामन का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने वॉलीबॉल मैच की शुरुआत करवाकर खेलों का भी शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।
    उपायुक्त ने कहा कि वामन द्वादशी मेला प्रदेश के प्राचीन मेलों में से एक है जिसमें सिरमौर जिला के अतिरिक्त पड़ोसी राज्यों से भी असंख्य श्रद्धालु भगवान वामन का आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं। उन्होंने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के साथ-साथ इसकी प्राचीन गरिमा को भी बनाए रखना अनिवार्य है ताकि आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति का ज्ञान हो सके।
    उन्होंने कहा कि मेलों में जहां आपसी प्यार, सद्भाव और भाईचारा की भावना उत्पन्न होती है वहीं लोगों को अपने विचारों को सांझा करने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने सभी से अहवाहन किया कि वह प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को संजोय रखने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।
    शोभायात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, उपमंडल दंडाधिकारी पच्छाद डॉ संजीव धीमान, उप पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अरुण कुमार, अध्यक्ष पंचायत समिति सुरेंद्र नेहरू, तहसीलदार विपिन वर्मा सहित मेला समिति के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापार मण्डल के सदस्य, एनसीसी के छात्रों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.