Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    • नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 12
    Himachal Varta
    Home»आस्था»माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालु ने सोने से जड़ित भवन किया भेंट
    आस्था

    माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालु ने सोने से जड़ित भवन किया भेंट

    By Himachal VartaJanuary 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के विश्व विख्यात महामाई बाला सुंदरी त्रिलोकपुर के दरबार में दिल्ली के एक श्रद्धालु ने सोने से जड़ित भवन भेंट किया है। करीब 5 किलो चांदी पर सोने की परत चढ़ाई गई है। हालांकि, प्राचीन मंदिर में भेंट किए गए भवन को लेकर दान देने वाले श्रद्धालु ने मंदिर न्यास को चांदी व सोने के इस्तेमाल की जानकारी दी है, लेकिन न्यास भी अपने स्तर पर परख करवाएगा।श्रद्धालु की भावना की कद्र करते हुए मंदिर न्यास ने मनमोहक भवन को माता की पिंडी के मूल स्थान पर ही स्थापित किया है। बताया गया है कि माता के भवन में करीब 19 तोले सोने व करीब 5 किलो चांदी का इस्तेमाल हुआ है। मंदिर में माता की पिंडी चांदी के भव्य भवन में विराजमान है। ये पहली बार ही है, जब माता के दरबार में सोने से जड़ित भवन भेंट हुआ है।उत्तर भारत का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बाला सुंदरी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा व उत्तर प्रदेश में माता बाला सुंदरी को कुल देवी के रूप में भी पूजा जाता है। चंद बरस पहले प्राचीन मंदिर में माता के मुख्य स्थल की दिवारों पर शुद्ध चांदी की परत चढ़ाई गई थी। ये चांदी भी श्रद्धालुओं द्वारा ही भेंट की गई थी। मंदिर न्यास का मानना है कि माता के दरबार में चांदी के छत्र अर्पित किए जाते रहे हैं, मगर सोने से जड़ित भवन पहली बार ही भेंट किया गया है। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
    • राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
    • सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
    • पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.