राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राजगढ़ में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गयी | यह आयोजन ब्राहमण समाज इकाई राजगढ़ द्वारा किया गया | परशुराम जयंती के अवसर पर शिरगुल मंदिर राजगढ़ में उनके शस्त्र फरसा की पूजा अर्चना की गयी | पूजा अर्चना के बाद शिरगुल चौक तक शोभायात्रा का आयोजन किया और पूरा शहर परशुराम भगवान् की जय के नारों से गूँज उठा | शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गो ने भाग लिया और शिरगुल चौक पहुंचने पर हवन का आयोजन किया गया | हवन के उपरान्त वही भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमे हजारो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया | ब्राहमण समाज खण्ड राजगढ़ के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने कहा कि परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते है और ब्राहमण समाज ने उनकी जयंती को राजगढ़ में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया था | उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी धरती पर मौजूद है और अपने भक्तो की रक्षा करते है | भगवान् परशुराम जी का स्वभाव भले ही क्रोधित हो लेकिन अपने भक्तो की रक्षा के लिए वह ढाल बनकर खड़े रहते है | उन्होंने कहा कि राजगढ़ में इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है और भविष्य में इसे और अधिक बड़े स्तर पर आयोजित किया जायेगा | उन्होंने कहा कि ब्राहमण समाज का प्रयास है कि राजगढ़ में परशुराम जी के मंदिर का निर्माण हो |
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
