नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- प्रदेश सरकार की ओर से चेरी, बाजरा और मक्की के बीजों पर सब्सिडी घटाने से किसान यूनियन ने नाराजगी जाहिर की है। इस समस्या का समाधान नहीं करने पर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के साथ मिल कर संबंधित विभाग के अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। किसानों ने मांग रखी है कि इस वर्ष धान के हाई ब्राइड बीज भी सब्सिडी पर दिया जाए भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक पांवटा साहिब अध्यक्ष जसविंदर सिंह बिलिंग ने कहा कि एक किसान को केवल पांच किलो चेरी, डेढ़ किलो बाजरा और पांच किलो मक्की बीज ही सब्सिडी पर दिया जा रहा है। अगर किसान को इससे ज्यादा बीज चाहिए तो फिर पूरा रेट लगाया जाएगा। ये सरासर गलत है। पांवटा साहिब के सभी किसान यह मांग करते हैं कि बीज को पहले की तरह ही किसानों को खुला दिया जाय। अगर सरकार किसानों की इस समस्या का समाधान नहीं करती तो फिर भारतीय किसान यूनियन के सहयोग से मिलकर किसानों की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों का घेराव भी किया जा सकता है। किसानों की ये भी मांग है कि इस वर्ष धान का हाई ब्राइड बीज किसानों को सब्सिडी पर दिया जाए। इसके लिए चयन किसानों के सुझाव पर ही किया जाए।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
