नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- पानी की गुणवत्ता और उसके संरक्षण को लेकर बीआरसी कर रहे हैं लोगों को जागरूक बरसातके सीजन के शुरू होने से पहले जल शक्ति विभाग ने सुरक्षित और गुणवत्तापरक पानी को लेकर बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। आज शनिवार 6 मई से जल शक्ति विभाग नाहन की खंड स्रोत समन्वयक टीम जाहिदा मलिक के नेतृत्व में सती वाला पंचायत पहुंची। सतीवाला में बीआरसी टीम के द्वारा जहां वाटर टैंक की सफाई को अंजाम दिया गया तो वहीं इसमें इस्तेमाल होने वाले पानी को जांचा भी गया। बीआरसी जाहिदा मलिक ने बताया की बरसात के शुरू होने से पहले विभाग के द्वारा नाहन विकासखंड के अंतर्गत तमाम जल स्त्रोत पानी भंडारण टैंक आदि का सफाई अभियान शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को गुणवत्ता परक और पानी में आवश्यक तत्वों की मौजूदगी बनी रहे इसको लेकर जांच अभियान भी शुरू किया गया है। पानी से जल जनित रोग ना हो इसको लेकर भंडारण टैंक की सफाई के साथ-साथ उन्हें कीटाणु मुक्त भी किया जा रहा है।

इसके साथ-साथ जल शक्ति विभाग के द्वारा शनिवार को ही बंनकला पंचायत में आंगनवाड़ी और अन्य स्थानों पर वाटर टेस्टिंग किट द्वारा पानी की जांच की गई। जाहिदा मलिक ने बताया कि यह कार्यक्रम वोटर अवेयरनेस कैंपेन और जल संरक्षण को लेकर चलाया जा रहा है। गौरतलब हो कि जिला सिरमौर में जल शक्ति विभाग के द्वारा जो ग्राउंड वाटर बतौर पेयजल लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है वह पूरे देश भर में नंबर वन साबित हुआ है। यही नहीं जल शक्ति विभाग के द्वारा पिलाया जाने वाला पानी अपने आप में इतना शुद्ध और गुणवत्तापरक है कि घर में या संस्थान में आरो आदि लगाने की जरूरत नहीं है। वहीं जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल और हर नल में जल अभियान का कार्य के साथ-साथ शहरों में पानी वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर योजना भी बना ली गई है। इसके साथ-साथ शहर को 24 बाय 7 पेयजल उपलब्ध हो इसको लेकर भी वार्ड वाइज ट्रायल शुरू कर दिए गए हैं।आयोजित अभियान में पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान फकीर चंद शर्मा, जल रक्षक खेमानंद फिटर, रोहित आदि के अलावा दिलदार सिंह राजकुमार बाबूराम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे
