Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    • बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में श्रम दिवस का आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में श्रम दिवस का आयोजन

    By Himachal VartaMay 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता (रंजना शर्मा ):-   अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने 7 मई को विद्यालय प्रागंण में श्रम की गरिमा का संदेश देते हुए एनएसएस गतिविधि के अंतर्गत पौधा रोपण व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया l इस गतिविधि के दौरान एनएसएस के (11th व 12th) कक्षा के छात्र उपस्थित थे l जिनका प्रतिनिधित्व विद्यालय एनएसएस अध्यक्ष श्रीमती कमला व श्री जोहेब यूसुफजई ने किया l विद्यालय में यह आयोजन निदेशक व प्रधानाचार्या श्रीमती दविंदर साहनी जी की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ l कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्या जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारी युवा पीढ़ी को श्रम के महत्व को समझना होगा l श्रमशील व्यक्ति ही देश के विकास में योगदान देने हेतु सक्षम होता है l अकर्मण्यता व्यक्ति को पतन की ओर धकेलती है l अतः हमें सदैव कर्मशील व सचेत रहना चाहिए l उन्होंने छात्रों को बताया कि यदि हम अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे , बिजली व जल को व्यर्थ नहीं गवाएंगे , नियमित रूप से वृक्षा रोपण करेंगे व निस्वार्थ भावना से श्रमदान करेंगे तो यह भी अप्रत्यक्ष रूप से देश के विकास में योगदान ही सिद्ध होगा lश्री मती साहनी जी ने बताया कि विद्यालय में एनएसएस जैसी गतिविधियों से छात्रों में सेवा भाव का संचार होता है l उनमें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी ,परिश्रमी , कर्मठ व दृढ़ निश्चयी बनने के गुणों का आवाहन होता है l इस गतिविधि के अंतर्गत छात्रों ने विद्यालय प्रांगण को श्रमदान द्वारl स्वच्छ व हरा भरा रखने का संकल्प लिया l अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन श्री अनिल जैन जी ने बताया कि छात्रों में किशोरावस्था में जीवन मूल्यों का आविभवी करने हेतु यह प्रशंसनीय कदम है l अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के जनरल सेक्रेटरी श्री सचिन जैन जी ने एनएसएस के छात्रों , मुख्याध्यापिका  ,महोदया के इस उत्साहवर्धक कदम को सराहा l उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि भविष्य में भी अरिहंत इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा l

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    • मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.