नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- कलगीधर ट्रस्ट के तत्वाधान में अकाल मनोरोग व नशामुक्ति केंद्र बड़ू साहिब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में गसात नशामुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें नशा की आदत को छुड़ाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह और उपचार किया जाएगा । कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को नगर पंचायत राजगढ़, 12 मई को गुरूद्वारा नाहन, 15 मई को गुरूद्वारा पांवटा साहिब, 18 मई को सरांहां अस्पाताल, 21 मई को एपेक्स हाॅस्पिटल सोलन, 24 मई को पंचायत घर नौहराधार और 27 मई को पंचायत घर गड़खल में नशामुक्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे । यह जानकारी अकाल नशामुक्ति केंद्र के निदेशक डाॅ0 कर्नल राजिन्द्र सिंह ने दी है उन्होने बताया कि शिविर में नशे से पीड़ित रोगियों की जांच का समय प्रातः10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक रहेगा । शिविर में भाग लेने के लिए नशा मुक्ति केंद्र की विधि पाॅल के मोबाईल नंबर 7018495657 और काउंसििलग साईकोलाॅजिस्ट पूजा साहनी के मोबाईल नंबर 8894551000 पर संपर्क कर सकते हैं ।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
