नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब स्थित राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय में छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले आरोपी अध्यापक को आज कोर्ट में पेश किया गया , जहाँ से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय में गत दिनों छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था जिसने स्कूल के अध्यापक द्वारा छात्राओं से लैंगिक उत्पीड़न किया गया था जिसपर छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल को एक लिखित शिकायत दी थी। जिसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी , पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुई मामले में आरोपी अध्यापक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आज आरोपी अध्यापक को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड को भेजा गया है तथा पीड़ित छात्रा के 164 के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है तथा छात्राओं के बयान दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
