नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर गोरखा एसोसिएशन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है मगर किसी विशेष पार्टी का ठप्पा नहीं लगने दिया जाएगा। यह बात आज गोरखा भवन में संपन्न हुई सिरमौर गोरखा एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष रणजीत राणा ने कही।उन्होंने कहा कि गोरखा समाज ना केबल रियासत काल में बल्कि आजादी और आजादी के बाद भी देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज गोरखा समाज जो अधिकतर कैंट एरिया में रहते हैं उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गोरखा समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए।आयोजित बैठक में क्षेत्रों से आए गोरखा समाज के करीब 90 से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। बैठक में कार्यकारिणी को तमाम विषय वस्तु और आगामी किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य और फैसलों से भी अवगत कराया गया।बैठक में पुरानी कार्यकारिणी से भी सलाह मशवरा कर संगठित होकर गोरखा समुदाय के उत्थान के लिए कार्य करने का आग्रह भी किया गया। बैठक का संचालन रणजीत राणा की अध्यक्षता में महासचिव अनिल कुमार जोशी के द्वारा किया गया।अनिल कुमार जोशी ने कहा कि हमें ना केवल अपनी संस्कृति को बचाए रखना है बल्कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर समस्याओं के समाधान भी निकालने हैं।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
