नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ : – बस अड्डा बाजार संगड़ाह में उस समय सवारियों एवं अन्य वाहन चालकों को काफी समय तक मार्ग में रुकना पड़ा जब एक निजी बस और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चालक-परिचालकों के बीच आपसी झड़प होने के चलते बीच मार्ग में एचआरटीसी चालक ने बस खड़ी कर दी।बताते चलें कि बस अड्डा संगड़ाह में बसों की टाइमिंग को लेकर कई बार निजी एवं सरकारी चालकों परिचालकों के बीच झड़प एवं नौबत हाथापाई तक भी आ चुकी है। लेकिन यह मसला पिछले कई वर्षों से सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार दो निजी बस चालकों के बीच मार पिटाई तक हो चुकी है जिसमें अभी तक मामला न्यायालय में विचाराधीन है।नौहराधार- नाहन निजी बस दीपू कोच एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम की बड़ोल नाहन बस के चालक परिचालक के बीच उस समय झड़प हो गई जब सरकारी बस से पहले निजी बस चालक अपनी बस को लेकर जाना चाह रहा था लेकिन एचआरटीसी बस के चालक ने बस को बीच सड़क में खड़ा कर दिया। जिस कारण करीब आधा घंटा तक उन दोनों के बीच आपसी तकरार चलती रही। उसके बाद पुलिस के एक जवान ने आकर दोनों को समझा-बुझाकर यहां से रवाना कर दिया।
Breakng
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
- मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
- बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
- क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
- शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
- जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
Tuesday, June 23
