नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पंचायत समिति संगड़ाह निवर्तमान अध्यक्ष एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेलाराम शर्मा ने सिरमौर जिला के प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल जालग राजगढ़ के प्रबंध निदेशक जोगिंदर हाब्बी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने पर बधाई दी है।अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी का नाम निदेशालय भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला सिरमौर में प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही लोकनृत्य प्रतियोगिता में लगातार दस बार प्रथम स्थान प्राप्त करने के कारण इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ है।मेलाराम शर्मा ने बताया कि उपरोक्त दोनों रिकॉर्ड्स हाब्बी ने लगातार एक ही विभाग द्वारा एक ही व्यक्ति के नेतृत्व एवं निर्देशन में लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए बनाए। उन्होंने कहा की इससे सिरमौर के सुपुत्र जोगिंदर हाब्बी ने ना केवल सिरमौर जिला अपितु हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व ही हाब्बी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ था और अब एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज हुआ है जिससे जिला सिरमौर की लोक संस्कृति का विश्व स्तर पर पहचान व मान बढ़ा है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Wednesday, October 7
