नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- पांवटा साहिब के जामनी वाला में एक व्यक्ति के कल से लापता होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस को दी अपनी शिकायत में जोगिन्द्र सिंह ने बताया है कि मेरा बेटा जसविन्द्र सिंह गत 18 मई दोपहर 1:30 बजे घर से निकला था , जोकि अभी तक घर वापस नहीं आया है। वह अपनी गाडी गुरुद्वारा पार्किंग में खड़ी कर कहीं चला गया है और उनका अभी तक कोई अता पता नहीं है,और फोन भी बंद आ रहा है। जोगिन्दर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों से भी बात कर ली है और किसी को भी उनके बारे में कुछ पता नहीं है। घर से गाड़ी की दूसरी चाबी लाकर गाडी को खोल कर देखा तो हमें उसमे हमे एक सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने लोगों और पुलिस से आग्रह किया है कि उनके बेटे जसबिन्द्र को ढूंढने में मदद करे। वहीं, पांवटा साहिब के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया है कि परिजनों द्वारा शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस खोजबीन में जुट गई है।
Breakng
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
- मुख्यमंत्री 25 जून को सोलन ज़िला के प्रवास पर
- बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के 08 पद भरें जाएंगे।
- क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन
- शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
- जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
Tuesday, June 23
