नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):– पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव महाराज जी की शहादत का पर्व गुरुद्वारा श्री दशमेश स्थान नाहन में मनाया गया। शहीदी पर्व का आयोजन श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दशमेश स्थान नाहन के द्वारा किया गया। इस मौके पर बीते रविवार 21 मई को अखंड पाठ रखा गया, जिसका समापन आज मंगलवार को हुआ।
मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे के आसपास अखंड पाठ समाप्ति हुई। इसी दौरान श्री गुरुद्वारा साहिब में पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहादत को याद किया गया। शहीदी दिवस पर रागी जत्था भाई लक्ष्मण वीर जी बाबा गुरमीत सिंह बाबा गुरजीत सिंह के द्वारा शब्द कीर्तन से साध संगत को निहाल किया गया।
शब्दवाणी में उन्होंने कहा कि हमें धर्म की रक्षा में शहादत पाने वालों को कभी भुलाना नहीं चाहिए। इस मौके पर शब्द कीर्तन के दौरान मीठी शरबत की छबील भी सजाई गई। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद अटूट लंगर मैं भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छके।