शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला-मंडी एनएच-205 पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने घंडल से बसों की ट्रांसशिपमेंट (अदला-बदली) शुरू कर दी है। यह व्यवस्था शुरू होने से आवाजाही करने वाले हजारों यात्रियों को अब 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। घंडल पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद बसें वैकल्पिक मार्ग से चलाई जा रही थीं। इसमें करीब दो घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा था। एचआरटीसी प्रबंधन ने घंडल में ट्रांसशिपमेंट के लिए एक क्षेत्रीय प्रबंधक की अगुवाई में तीन निरीक्षक तैनात किए हैं। आईएसबीटी से घंडल तक तारादेवी, शिमला लोकल और ग्रामीण डिपो की बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी बसों के वे-बिल पर घंडल से आगे रवाना होने वाली बसों के नंबर और कंडक्टरों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
