शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूलों में मानसून ब्रेक को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। स्कूलों में सोमवार यानि 17 जुलाई को भी छुट्टी घोषित की गई है। निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों के अलावा, चंबा जिला के पांगी व भरमौर में भी 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। राज्य में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर अभी भी यातायात व्यवस्था ठप पड़ी हुई है जबकि पैदल जाने वाले रास्ते भी बंद पड़े हैं।मौसम के मिजाज व सड़कों की खस्ता हालत व बारिश के अलर्ट को देखते हुए एक दिन का अवकाश बढ़ाया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पहले से 30 जुलाई तक अवकाश है। यह छुट्टियां शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में होगी। इससे पहले विभाग ने मानसून ब्रेक में बदलाव किया था।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Thursday, June 4
