शिमला हिमाचल वार्ता न्यूज पीडब्ल्यूडी ने एक सप्ताह में इस पुल को यातायात से जोड़ दिया है। पुल के एक किनारे पर भू-स्खलन के बाद इसे आवाजाही के लिए बंद किया गया था। पीडब्ल्यूडी ने 50 लाख रुपए से डंगे का निर्माण कर भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुधार कर लिया है। गुरुवार को पुल का परीक्षण के बाद विभागीय अधिकारियों ने नेशनल हाई-वे पर चलने वाले सभी वाहनों को पुल से आवाजाही की मंजूरी दे दी। अब शिमला-मटौर नेशनल हाई-वे पर सफर करने वाले सभी भारी और हल्के वाहनों को करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त और संकरे मार्ग से सफर नहीं करना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पिछले हफ्ते एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मुलाकात कर पुल को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए थे। पुल को दोबारा बहाल करने के लिए एनएचएआई ने पीडब्ल्यूडी को तत्काल बजट की व्यवस्था की और इसके बाद काम शुरू किया गया।एक हफ्ते में लगातार काम करने के बाद विभाग ने पुल को दोबारा आवाजाही के लिए बहाल कर लिया है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
