Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला
    • पाकिस्तान द्वारा साइबर हमलों के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने नागरिकों को सर्तक रहने का आग्रह किया।
    • उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेस प्रतियोगिता का आयोजन
    • बिजली उपभोक्ता तुरंत बिल‌ जमा कराए नहीं तो कनेक्शन कटे गा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»Kullu News केंद्रीय टीम ने मनाली मणिकर्ण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा कुल्लू में ही 728 करोड़ का नुक्सान।
    कुल्लू

    Kullu News केंद्रीय टीम ने मनाली मणिकर्ण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा कुल्लू में ही 728 करोड़ का नुक्सान।

    By Himachal VartaJuly 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    कुल्लू हिमाचल वार्ता न्यूज                                                      राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार रविनेश कुमार के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम ने गुरुवार को कुल्लू जिले में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। सुबह आठ बजे पहले टीम ने उपायुक्त कार्यालय में डीसी सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद कुल्लू से लेकर मनाली व मणिकर्ण घाटी तक सभी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। गुरुवार सुबह पहले दिन टीम द्वारा भुंतर, भूतनाथ पुल, बाशिंग, पतलीकूहल, सेउबाग पुल, डोलुनाला, जगतसुख, हथिथान व मनाली तथा कसोल तक का दौरा किया गया। शुक्रवार को टीम सैंज का दौरा करेगी। टीम ने प्रभावित परिवारों से बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने सडक़, पुल, पेयजल और विद्युत समेत अन्य परियोजनाओं को पहुंचे नुकसान का आकलन किया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि अभी तक जिले में उच्चतर शिक्षा विभाग में 17 उच्च विद्यालय , 30 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मिलाकर कुल 47 स्कुल भवनों को क्षति पहुंची है।कुल नुकसान का आकलन आठ करोड़ 36 लाख रूपये का है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 71 प्राथमिक, दो माध्यमिक विद्यालय सहित बीइओ कार्यालय निरमंड को क्षति पहुंची है। कुल नुकसान का आकलन दो करोड़ 35 लाख रुपए का हुआ है। सभी विभागों को मिलाकर जिले में अभी तक कुल 72808.58 लाख रुपए का नुकसान का आकलन किया गया है। पीडब्ल्यूडी वृत्त कुल्लू में 27525 लाख, जल शक्ति विभाग कुल्लू में 33041.8 लाख का नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड को 3769.08 लाख, बागबानी विभाग को 2682.43 लाख, कृषि विभाग 2338.25 लाख, पशुपालन विभाग को 126.53 लाख, डीआरडीए में 2228 लाख, एमसी कुल्लू में 138.3 लाख, मनाली में 108 लाख, नगर पंचायत भुंतर में 400 लाख, निरमंड में 43.20 व बंजार में 84 लाख का नुकसान का आकलन किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला
    • पाकिस्तान द्वारा साइबर हमलों के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने नागरिकों को सर्तक रहने का आग्रह किया।
    • उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेस प्रतियोगिता का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.