कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में बारिश अभी भी अपना कहर बरपा रही है। कुल्लू के गड़सा घाटी में लगभग चार बजे के करीब पंचनाला में बादल फट गया। जिससे भारी नुकसान हुआ है। इसमें क्षेत्र के दो पटवार वृत में नुकसान हुआ है।पांच मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त बादल फटने से पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा 15 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। सुबह होते ही ग्रामीणों को जैसे ही पता चला तो अफरा तफरी मच गई। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में मोबाइल नहीं चल रहे हैं जिस कारण पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि भुंतर- गड़सा मनियार मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है।
बादल फटने से बहे दो पुल कुछ वाहनों के बहने की भी सूचना है। बादल फटने से निजी तथा सरकारी भूमि को भी अधिक नुकसान पहुंचा है। बादल फटने से दो पुल बह गए हैं। कुछ मवेशियों के बहने की सूचना है अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पटवारी मौके पर पहुंच चुका है तथा नायब तहसीलदार भुंतर मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
घाटी के लिए रवाना हुई टीम उधर मामले को लेकर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि गड़सा घाटी में बादल फटने से भारी नुकसान की सूचना है। अभी तक प्रशासन को पांच मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त, जबकि 15 मकानों को आंशिक नुकसान, दो पुल बहने की सूचना है। इसके अलावा घाटी में सड़क मार्ग कई गांव का कट गया है। प्रशासन की ओर से टीम को घाटी के लिए रवाना कर दिया गया है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
