शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला के चौड़ा मैदान के समीप मंगलवार को दो छात्र संगठनों में मारपीट हो गई। इस घटना में कई छात्र घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा छात्रों के ब्यान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात मंगलवार दिन में चौड़ा मैदान के समीप हुई, जिसमें छह के करीब छात्र घायल बताए जा रहे हंै। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व इसमें दस के करीब छात्र आरोपी बताए जा रहे है।दूसरी ओर एसएफआई ने एबीवीपी पर आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ छात्र कोटशेरा कालेज की ओर जा रहे थे तो चौड़ा मैदान के समीप एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों से मारपीट की गई।एसएफआई के जिलाध्यक्ष कमल शर्मा का कहना है कि ने बताया कि इस घटना में उन्हें स्वयं भी चोटे आई है। उनका कहना है कि इसमें एबीवीपी के करीब दस छात्र शामिल है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना में छह के करीब छात्र घायल हुए है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
