कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू के गडसा में बादल फटने के बाद पांच परिवार बेघर हो गए। अपना मकान होते हुए भी अब टेंट में रहने को मजबूर है। पाई-पाई जोड़ कर मेहनत मजदूरी कर मकान बनाया था। मंगलवार को आई बाढ़ ने एक झटके में हमें बेघर कर दिया।बहुगुणा निवासी लियाकत अली ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे एक जोरदार धमाके की आवाज आई। पहाड़ी में कहीं पर बादल फटा है। इस कारण पानी का बहाव तेज हो गया है।नदी ने विकारल रूप किया धारण लोगों की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी के माहौल में लोगों ने अपने साथ आस-पड़ोस के परिवार वालों को भी रात के समय जगा दिया और मकान में सामान निकालने की कोशिश की। लेकिन, तब तक नदी ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था। जैसे ही हम लोग घर से बाहर निकले तो देखते ही देखते मकान बाढ़ की चपेट में आ गए।खुले आसमान के नीचे टैंट लगाकर रह रहे पांच परिवार के लोगप्रभावित व्यक्ति ने बताया कि मेरे मकान के साथ चार और मकान थे वह भी बाढ़ की चपेट में आ गए। इस दौरान हम लोग मकान से कुछ भी समान नहीं बचा पाए। पहने हुए कपड़े के अलावा अब कुछ भी नहीं बचा है। रोते हुए उन्होंने ने बताया कि प्रशासन की ओर से सहायता तो मिली, लेकिन पांव में पहनने के लिए चप्पल भी किसी और से मांगी हैं।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
